Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

खरसावां मुख्यालय में मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रबंधन समिति के मनेंद्र जामुदा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना के तहत अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं चिकित्सा आपूर्ति हेतु प्राप्त 10 लाख की आवंटित राशि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के भवन को मरम्मति तथा रंग-रीगन, चार दिवारी की मरम्मति एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था साफ सफाई, मरीजों एवं उनके परिजनों को बैठने की व्यवस्था, दवा, चिकित्सीय मशीन एवं उपकरण सोलर लाईट, रेफ्रीजरेटर, उपस्कर, अग्निशमन की व्यवस्था, वृक्ष रीपन शिवम बागबानी, शौचालय की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक आकस्मिक कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक के उपरांत सर्व समिति से विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संबोधित राशि का ब्यय बैठक पंजों मैं अल्लेखित कार्यों में व्यय करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालन प्रसव गृह जी जंजर अवस्था में है उसकी मरम्मति, प्रसव सह से संबंधित पेस्टेज की डिस्पज करने हेतु पूर्व से निर्मित पीट का साथ सफाई मरम्मति करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर स्थित पूर्व से निर्मित नालियों का साफ सफाई एवं मरम्मति कराने, विभिन्न इकाइयों ओपीडी एक्स-रे कार्यालय से संबंधित आवश्यक उपकरण, सामग्री बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु इनवर्टर क्रय करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां तथा कार्यालय के द्वारा निम्नलिखित उपकरण एवं दवा का क्रय करने के लिए आवंटित राशि ष्यय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनेंद्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विरागणा सिंकु, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, मुखिया सुनिता तापे, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *