जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल इंडियन राउंड आर्चरी चैंपियनशीप में सरायकेला खरसावां के दो तीरंदाजों ने जीता तीन कांस्य पदक

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सीनियर नेशनल इंडियन राउंड आर्चरी चैंपियनशीप में सरायकेला खरसावां जिला के दो तीरंदाजो ने तीन कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में तीरंदाज सुमन गोप ने दो कांस्य पदक तथा बालक वर्ग में माधव बिरुवा ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
जमशेदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, तीरंदाज कोच सुमंत मिश्र, हरेंद्र सिंह, बीएस राव, शिवकुमार कुंभकार रजनी आदि मौजूद रहे।
