खरसावां में साप्ताहिक बाजार में सड़क जाम की स्थिति, बन रहा हादसे का खतरा…

खरसावां में गुरुवार साप्ताहिक बाजार सड़क किनारे लग रहा है सड़क के किनारे ही बाजार को दुकानों सजती है और ग्राहकों की भीड़ सड़क पर होती है इधर सड़क पर लगातार भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है ऐसी स्थिति में सड़क पर लग रही बाजारों में हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।

हैरानी की बात यह है कि सड़क किनारे हैं लग रही दुकानों को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। खरसावां आमदा और खरसावां कुचाई मुख्य मार्ग पर बाजार लगने के कारण बाजार वाले सड़क जाम की स्थिति थी निर्मित होती है। जिन जगहों पर बाजार लगता है वहां वाहनों की कतार लग जाती है। कोई बस निर्धारित वक्त पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सकती है। इस सड़क पर वाहनों की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा होती है रफ्तार वाली सड़क किनारे ही साप्ताहिक बाजार लग रहा है। सड़क किनारे लगने वाल साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

सड़क के दोनों किनारों पर दुकान सजने से दो भारी वाहनों को साइड लेने की जगह नहीं बचती है ऐसी स्थिति में सड़क पर जाम लगता है। जाम में गाड़ियों को निकलवाने का काम भी स्थान लोगों या वाहन चालक के हेल्पर करते हैं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से कोई बार आधे घंटे से भी अधिक वक्त तक जाम लगा रहता है। वर्ष 2016 से खरसावां साप्ताहिक हाट का स्थानांतरण खरसावां चांदनी चौक के समीप किया गया है। तब से खरसावां आमदा और खरसावां कुचाई सड़क किनारे लग रहा है तब से सड़क पर जाम लगता और इतने दिनों में संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा बाजार में कोई सुविधाएं नहीं दी गई है।
