Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की बैठक, बुरू माघे पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा

खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की एक बैठक पुजारी नारायण सरदार की अध्यक्षता में की गई। माता आकर्षिणी मंदिर में बुरू माघे पूजा-अर्चना के साथ खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा शुरू होगा। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां के आस्था व विश्वास के प्रतिक जय मॉ आकर्षिणी मंदिर में आगामी 13 जनवरी को बुरू माघे के साथ पूजा अर्चना शुरू होगा।

वही आगामी 14 जनवरी को मकर संक्राति की पूजा अर्चना होगा। जबकि खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा आगामी 15 जनवरी-2025 से शुरू होगा। आकर्षणी मंदिर में पूजा-अर्चना औरं मेला संचालन से सबंधित लिखित सूचना प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियो को देने, समस्त राजनेता, समाजसेवी एवं गण्यमान्य व्यक्तियो देने, पूजा एवं मेला परिसर की साफ सफाई करने, पूजा स्थल व मेला परिसर में लाईट, नल एवं ताला-चाभी की व्यवस्था करने, पूजा के दौरान बलि चढाने के लिए ससमय पहुचने, रंग-रोगन करने के साथ साथ आगामी बैठक में दुकानदारो से चंदा लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इसके लिए आगामी बैठक 5 जनवरी को रखने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मुखिया सबिता मुंडारी, शिव शंकर हेम्ब्रम, मोहन लाल हेम्ब्रम, दिनेश सरदार, लखन सिंह, हरिशंकर नायक, रामजी प्रसाद सिंहदेव, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, लखन लाल महतो, गोविंद सरदार, राकेश महतो, अगस्ती सरदार, प्रवीन सिंहदेव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *