खरसावां में आगामी 1 जनवरी 2025 के शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आयोजित, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारी का जायजा
खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कोई मंत्री व विधायक शहीदों के बेदी पर श्रद्धांजलि देने के लिए संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर आज शहीद पार्क खरसावां परिसर में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुणायत के द्वारा शहीद स्मारक समिति सदस्यों तथा विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ बैठक की गई।

बैठक में आगामी 1 जनवरी 2025 को राज्य माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर बिंदु बार चर्चा कर अब तक की गई तैयारीयों के बिंदु बार चर्चा कर खरसावां शाहिद बेदी पर पारंपरिक विधि विधान के तहत पूजा अर्चना करने, चांदनी चौक से आर सी डी गेस्ट हाउस तक किसी भी राजनीतिक दल का तोरण द्वारा एवं बैनर नहीं लगाने, आवागमन हेतु अलग-अलग व्यवस्था रखने, लोगों की सहूलियत को देखते हुए सभी चार मुख्य सड़कों में जूता चप्पल स्टैंड बनाने, सभी मुख्य मार्ग में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने तथा शहीद पार्क के अंदर जूता चप्पल पूर्णत वंचित रखने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावे समिति के द्वारा 350 की संख्या में वोलेंटियर तैनात करने, पार्क की साफ सफाई, बेरीकेडिंग पार्क के आसपास साफ सफाई, पार्क के समीप पर्याप्त पेयजल तथा चलंत शौचालय की व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के पूर्व उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक, आईटीडीए समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा शहीद वेदी, शहीद पार्क मुख्य द्वार चांदनी चौक, गेस्ट हाउस, हेली पेड़ समेत विभिन्न बिंदुओं का स्थल निरीक्षण कर जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना संपन्न हो इसी दिशा में कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि व्यवस्था यातायात परिचालक को लेकर तैयारियां की जा रही है लोगों की सुगमता की देखते हुए सभी चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेंगी इसके अलाव क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम सक्रिय रहेगी सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकतानुसार चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
