कुचाई प्रखंड सभागार में सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों में धोती साड़ी का किया गया वितरण
कुचाई प्रखंड सभागार में सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों में धोती साड़ी का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला परिषद सदस्य झीगी हेंब्रम व विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने प्रखंड के 100 लाभुकों में धोती साड़ी लूंगी वितरण किया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने बताया कि झारखंड सरकार अपने महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है। जिसका लाभ सभी कार्ड धारी को मिल रहा है। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है इन सभी योजनाओं के तेजी के साथ धरातल पर उतर जा रहा है। इस कड़ी में धोती साड़ी वितरण योजना को फिर से शुरू किया गया है।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे सरकारी दफ्तर में जाकर तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी लें और उससे जुड़ें। मौके पर उप प्रमुख सुखदेव सरदार, गीमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, भारत सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुना सोय,कारु मुंडा, वीर सिंह हेंब्रम, समेत काफी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।
