Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त द्वारा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण एवं सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को निर्देश

सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए लोगों से क्रम वार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन का नियमानुसार यथाचित करवाई के निर्देश दिए। साथ ही सभी सही लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले अनुकम्पा आधारित मामले, गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत कमालपुर गांव में डीप बोरिंग लगाने, कुकडु प्रखंड के अंतर्गत सिंदुरपुर गांव में शाखा नदी में स्नान घाट के निर्माण से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अलावा पोलिटेक्निक कॉलेज आदित्यपुर में प्रधानाचार्य के द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा पठान मारा गांव के अनाथ बच्चों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने समेत विभिन्न विभागों से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *