Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुखिया पति सोनू सरदार की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

सरायकेला के गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुखिया पति और पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एस आईटी की टीम ने इस कांड के मुख्य आरोपी बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी रवि महतो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिये एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि यह मामला 13, 14 दिसंबर 2024 की रात का है। सोनू सरदार को अज्ञात अपराधियों ने नव प्राथमिक विद्यालय बडडीह के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में गम्हरिया थाना में कांड संख्या 135/2024 के तहत मामला दर्ज किया था अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों में से पांच को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को मुख्य आरोपी बीरबल सरदार को नीमडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर रवि महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 7.62 मिमी का पिस्टल तथा ब्लू कलर की स्कूटी रजिस्ट्रेशन संख्या Jho05do 9881 की बरामदगी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल सरदार 38 वर्ष निवासी उगमा, थाना सरायकेला, रवि महतो 55 वर्ष निवासी उगमा थाना थाना सरायकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी बीरबल सरदार का इससे पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं एक अन्य आरोपी लक्खी चरण नायक ने गिरफ्तारी के डर से सरायकेला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, नीमडीह थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी, अनुसंधानकर्ता सुनील कुमार सिंह अन्ना पुलिसकर्मियो और कई तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *