खरसावां के आमदा ओपी के बाजार परिसर में एस आई एस सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप का आयोजन
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत आमदा ओपी के बाजार परिसर में एस आई एस सिक्योरिटी लिमिटेड के द्वारा भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से 100 जवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 50 जवानों का चयन किया गया। सभी चयनित उम्मीदवारों को हाथों हाथ जॉइनिंग लेटर दिया गया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट अरुण यादव ने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवारों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सरायकेला के कोलाबिरा में एक महीना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सीधे सरकारी एवं गैर सरकारी जगह पर जवानों को तैनात किया जाएगा। जिसमें जवानों को स्थायी तौर पर नौकरी दिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि एस आई एस सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा मेस की सुविधा एवं मेडिकल आदि की सुविधा दी जाएगी।
