आगामी 1 जनवरी 2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च
खरसावां : आगामी 1 जनवरी 2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण हेतु सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा दंगारोधी उपकरणों के साथ विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु खरसावां शहीद पार्क चांदनी चौक, बेहरा साईं, बजार साई, तलसाई सहित कई स्थान पर फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा किया गया। शरारती तत्वों को संदेश दिया गया की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा।

वहीं खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस के जवानों ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से बताया गया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। मौके पर श्री सवैया ने कहा कि खरसावां शहीद स्थल संकल्प लेने एवं प्रेरणा का केंद्र है। समाधि कि पवित्रता को बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है। खरसावां के वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी जाएगी ताकि शहीदों की आत्माओं को शांति प्रदान हो।

खरसावां शहीद दिवस में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित कई सांसद, झारखंड के मंत्री व विधायकों के आने की संभावना को लेकर तैयारी जारी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरायकेला खरसावां पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकल गया। इस मार्च में मुख्य रूप से एसडीपीओ समीर सवैया व प्रदीप उरांव, थाना प्रभारी गौरव कुमार आदि पुलिस के जवान उपस्थित थे।
