खरसावां के पदमपुर में सुंडी मंडल समाज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

खरसावां के पदमपुर गांव में सुंडी मंडल समाज की जिला समिति की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुंडी मंडल समाज को कक्षा 3 से 10 तक के 355 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं संस्कृति ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सफल प्रतिभागियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा के महत्व को बताते हुए समय प्रबंधन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बच्चों को तैयार करना है।

बच्चों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान समाज के सचिव नव कुमार मंडल, नवीन कुमार मंडल, मधुसूदन मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, समाज सुमेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
