गौड़ सेवा संघ महालिमोरूप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह 5 जनवरी को
गौड़ सेवा संघ की महालिमोरूप क्षेत्रीय कमेटी का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन आगामी दिनांक 05 जनवरी 2025 को माता ठाकुराणी के दरबार में किया जाएगा।

स्थानीय शक्तिपीठ माता ठाकुराणी के दरबार में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद गौड़ समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा किया जाएगा। इस दौरान गौड़ सेवा संघ के कार्यक्रम का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इस समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, जिला एवं प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उक्त आशय की जानकारी गौड़ सेवा संघ की महालिमोरूप क्षेत्रीय कमेटी के सचिव नागेश्वर प्रधान ने देते हुए क्षेत्र के गौड़ जाति के बुद्धिजीवी लोगों को वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह में उपस्थित होने के लिए अपील की है।
