Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का एकदिवसीय खरसावां दौरा, दिवंगत पूर्व मुखिया और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांवों का एकदिवसीय दौरा किया। बिटापुर गांव के पूर्व मुखिया निमाई चंद्र महतो का आज सुबह निधन हो गया।

इसकी सूचना पाते ही उनके आवास पहुंचकर स्व निमाई चंद्र महतो के परिजनों से मुलाकात किया। पदमपुर गांव के भाजपा कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह देव का पिछले दिन निधन हो गया था। स्व रघुनाथ सिंह देव के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भी भेट किया एवं स्वर्गीय रघुनाथ सिंह देव को तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय निमाई चंद्र महतो एवं स्वर्गीय रघुनाथ सिंह देव के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्ति किया एवं दोनों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय महतो, मुखिया इंद्रजीत उरांव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, अश्विनी सिंह देव, बिषकठ प्रधान, कुउर बानरा भूपेंद्र सिंह देव, सुब्रत सिंह देव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *