Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का दर्शन, टूटा सारा रिकॉर्ड

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नए साल के मौके पर कई लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर में नए साल का अद्भुत नजारा भी देखने को मिला. नए साल के मौके पर सुबह 6:30 बजे राम भक्तों के लिए प्रभु राम का दरबार खोल दिया गया था, जिसके बाद ठंड हवा और ठिठुरन के बीच राम भक्त लगभग 2 किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर प्रभु राम का दर्शन कर साल 2025 की शुरुआत की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 10 लाख श्रद्धालु नए साल के पहले दिन अयोध्या पहुंचे थे, जिसमें से 2 लाख 12 हजार श्रद्धालुओं ने प्रभु राम का दर्शन पूजन किया. वहीं, 2 लाख 50 हजार श्रद्धालु सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी भी पहुंचे. सरयू में स्नान करने के बाद श्रद्धालु 2 से 3 किलोमीटर तक लाइन में लगकर भगवान के आशीर्वाद के साथ साल 2025 की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *