Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में नशे में कार चलाते 43 पकड़े गए, 4.30 लाख रुपए वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : नए साल को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. कुल 32 जगहों पर पुलिस ने जांच की. इस दौरान कुल 43 लोग नशे की हालत में कार चलाते पकड़े गए. इनसे कुल 4.30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

सभी कार चालकों से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. कार चालकों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा पुलिस द्वारा की गई है. दो दिनों में बिष्टुपुर से 12, जुगसलाई से 07, साकची से 01, गोलमुरी से 11 और मानगो से 12 लोग नशे की हालत में कार चलाते पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *