Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी द्वारा खरसावां के वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत दी गयी श्रद्धांजलि

आजसू पार्टी द्वारा खरसावां के वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान आजसू नेता व कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर शहीदों को आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर आजसू के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार साह ने कहा कि शहीदों की बलिदान पर अलग-अलग झारखंड राज्य बना है। शहीदों की प्रति आस्था है। उनके दिखाए रास्ते पर झारखंड को आगे ले जाना है उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है। उनके घोषणा पत्र में शहीदों के सम्मान देने की बात है। अब सरकार घड़ियाली आंसू बहाना छोड़कर खरसावां सहित अन्य क्षेत्र के वीर शहीदों का सपना पूरा करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि शहीदों को नमन करने से विकास के लिए प्रेरणा मिलती है। उनके बलिदान के कारण ही हम आज गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने नए साल में सबके लिए खुशहाली की कामना की। शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले में आजसू एसटी मोर्चा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा, आजसू जिला कार्य अध्यक्ष रामरतन महतो, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार साह, बसंत कुमार महतो, कार्तिक गोप, आलोक दे, शंभू महतो, प्रेम महतो, शंभू मंडल, गणेश केसरी, इंद्र दास, भोला कुमार प्रधान, सुभाष चंद्र नायक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *