खरसावां पहुंचे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – पेसा कानून का जमीन स्तर पर कार्यान्वयन करे सरकार
खरसावां में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि खरसावां गोली कांड का सपना आज भी अधुरा है।

जिस उम्मीद के साथ झारखंड के लोग ने शहादत दिया है वह उम्मीद अधूरा है। शहादत का मतलब है सुशासन की व्यवस्था, सुशासन व्यवस्था का मतलब हमारी पारंपरिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में अक्सर देखते हैं कि जिस प्रकार की समस्या सामने आती है उसे दमन किया जाता है। यह लड़ाई हक और अधिकार की लड़ाई है। श्री महतो ने कहा कि पेसा कानून मजबूत है। पेसा कानून का जमीन स्तर पर कार्यान्वयन होने पर आदिवासी रीति रिवाज का अनुपालन होगा।
सीएनटी एक्ट आदिवासियों की जमीन का सुरक्षा कवच है लेकिन डैम के निर्माण में उनकी जमीन को अधिग्रहण कर सीएनटी एक्ट एसपीटी एक्ट का उल्लघंन किया गया। विस्थापितों के अधिकारों का हनन किया गया है। अगर सरकार चरणबद्ब तरीके से कार्य करेगी तो अग्रेशन को आवश्यकता नहीं पड़ेगी। खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाली में मुख्य रूप से तरुण महतो, प्रेम मार्डी, देवेंद्र नाथ महतो, गोपेश महतो, पांडू राम हाईबुरु, नवीन महतो, करण महतो, संदीप महतो, बेबी देवी, बिंदेश्वर महतो, आदि शामिल थे।
