जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा खरसावां गोली कांड के शहीद परिवार से मिले, शहीद वेदी में दी श्रद्धांजलि

कुचाई प्रखण्ड अन्तर्गत चम्पद निवासी सोमा मुन्डा खरसावां गोली कांड १ जनवरी १९४८ में शहीद हुए थे, उनके भाई ने इसकी जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को दिया।

जानकारी मिलते ही सोनाराम बोदरा शहीद परिवार से मिले और उनके शहीद वेदी में श्रद्धांजलि अर्पित किये। शहीद परिवारों को साड़ी- धोती एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। वहाँ के ग्रामीणों और आसपास के लोगों को इस अवसर पर खिचड़ी खिलाए। इस अवसर पर वहाँ एक सभा का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के शहीद परिवारों को चिन्हित कर उनके परिवार वालों को सरकार से उचित सहयोग की मांग रखूंगा। मौके पर जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू सोय, लखीराम मुन्डा, मंगल सिंह मुन्डा, आशु मुन्डा, कान्डे सुम्बरुई, सितम्बर लोवादा, प्रेम सिंह, कंचन मुन्डा, थोमस जी, कानु सोय जी सहित अनेकों कार्यकर्ताएं मौजूद थे।
