पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को किया नमन

खरसावां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां शहीद स्थल पहुंचे यहां उन्होंने शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पवित्र शहीद स्थल आज भी शहीदों के वीर गाथाओं की रहा है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्षों पूर्व जिस उद्देश्य को लेकर लोगों ने अपने कुर्बानी यहां दी उसकी कीमत आज जनमानस को समझना होगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस शहीद स्थल पर शीश झुकने वाले सभी लोगों का स्वागत होना चाहिए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्थल को पवित्रता सदा बनी रहनी चाहिए क्योंकि इस शहीद स्थल से लोगों की जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है। शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से राष्ट्र सात दिवसीय शोक मना रहा है। लेकिन सरायकेला जिला प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि शहीद स्थल के पास पार्टी के झंडे, बधाई संदेश, बैनर पोस्टर सुसज्जित है जो राष्ट्रीय शोक के विरुद्ध है, प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए था। श्रद्धांजलि देने अर्जुन मुंडा के साथ पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा नेता जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेता संजय सरदार आदि नेता गण मौजूद थे।
