Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के मुरुप एवं गोविंदपुर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू , लोगों में हर्ष

सरायकेला : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप एव गोविंदपुर के बीच संजय नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुल 228.28 मीटर का होगा। इस पर आठ करोड़ पंद्रह लाख रुपए खर्च होंगे। पुल बनने से दर्जन भर गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी ।

ठाकुराणी दोरोह आने जाने में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

पुल का निर्माण स्थानीय ठाकुराणी दोरोह के नजदीक बन रहा है । इससे श्रद्धालुओं को यहाँ आने जाने में सुविधा हो जाएगी।

सरायकेला जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ेगी मुरुप पंचायत

संजय नदी पर पुल बनने से मुरुप पंचायत समेत आस पास के दर्जन गाँव के लोगों को जिला मुख्यालय सरायकेला पहुँचने में सहूलियत होगी।

महालिमोरूप रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ेंगे गोविंदपुर पंचायत के गाँव

सरायकेला के गोविंदपुर पंचायत के गाँव के लोगों को महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुँचने में सुविधा होगी।

पुल निर्माण के लिए विधायक दशरथ गागराई ने की थी अनुशंसा

यह योजना को स्वीकृति दिलाने में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई की अहम भूमिका रही।

मुरुप पंचायत के लोगों ने विधायक के प्रति जताया आभार

मुरुप व आस पास गाँव के लोग पुल निर्माण स्वीकृति हेतु विधायक दशरथ गागराई के कार्य की काफी सराहना की! यही नहीं बल्कि यहाँ के ग्रामीणों ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है जिसमें संजय प्रधान, अजीत प्रधान, गोराचंद हो, हेमसागर प्रधान, नीलसेन प्रधान नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, विष्णु प्रधान, उमाकांत प्रधान, देवीदत्त प्रधान , धर्मेंद्र प्रधान आदि नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *