Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक कामकाजी बैठक संपन्न हुआ । बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव ने स्वागत भाषण देते हुए आगंतुक अतिथियो का स्वागत किया ।श्री उदय सिंहदेव ने कहा हम लोगो को तीन तरह से सदस्य बना सकते है पहला 8800002024 पर मिस कॉल कर के, उन्होंने बताया कॉल करने पर एक लिंक आयेगा जिसे भरकर सदस्य बनाया जा सकता है । उन्होंने कहा रेफरल कोड के ज़रिये भी हम सदस्य बना सकते है । सदस्य बनाने का तीसरा तरीका है नमो ऐप के जरिये भी हम लोगों को सदस्य बना सकते हैं ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री आदित्य साहू ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान एक साथ शुरू हुआ है, उसी के निमित सरायकेला जिला को तीन लाख सदस्य बनाने है।उन्होंने कहा दिये लक्ष्य को हमे मिलकर पूरा करना है । उन्होंने कहा भाजपा का सदस्य कोई भी वोट देने वाला ब्यक्ति बन सकता है, भाजपा का सदस्य बनना मतलब राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाना है ।बैठक में उन्होंने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य दिया ।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री अर्जुन मुंडा जी ने कहा यह अभियान आगामी 14 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिले के सभी जिम्मेदार कार्यकर्तवों को लोगो से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ना है ।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह जनता से जुड़कर उनके समस्याओं का निराकरण करें, इससे जानता के बीच में हमारे प्रति बिश्वास बढ़ेगा ।आज के कार्यक्रम में वक्तावों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, रमेश हांसदा, अनंत राम टुडू, शैलेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, बिजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, हरे कृष्ण प्रधान मंचासीन थे। इसके अलावा बैठक में राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, अभिषेक आचार्या, दुलाल स्वांसी, बिश्वजीत प्रधान, कविता दास, सूर्या देवी, रीता दुबे, संजय सरदार, रीतिका मुखी, अनुराग जायसवाल, बद्री दारोग़ा, सोहन सिंह, निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, नारायण महतो, कमल नंदी, बिद्यासागर दुबे, ब्रह्मानंद झा, मनोज महतो, साधन महतो सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मंच का संचालन जिला महामंत्री मधु गोराई ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *