Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला सदर अस्पताल में सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास, लगायी गई चार कियोस्क मशीनें

सरायकेला सदर अस्पताल में सुविधाओं की और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल में चार कियोस्क स्थापित की जा रही है जिसमें रोस्टर समेत उपलब्ध दवा के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की जानकारी लोगों को मिल सकेगी।

झारखंड स्वास्थ्य मिशन के तहत सदर अस्पताल में चार कियोस्क मशीनें स्थापित की गई है। इन मशीनों की माध्यम से अस्पताल के सभी सेवाओं और सुविधाओं का डेटा एकत्रित किया जाएगा और आम जनता इन मशीनों की संचालित कर अस्पताल से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

कियोस्क से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों और उनके रोस्टर को जानकारी, अस्पताल में उपलब्ध दवा का वितरण तथा अस्पताल में दी जाने वाली अन्य सेवाओं की जानकारी अब आसानी से मिल सकेगी। अस्पताल के मैनेजर अपनी आईडी के माध्यम से इन कियोस्क मशीनों में डेटा फीड करेंगे।इससे मरीजों को सभी आवश्यक जानकारियां सरलता से प्राप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *