मां आकर्षिणी की वार्षिक पूजा व मेले की तैयारी अंतिम चरण में, पहुंचे खरसावां थाना प्रभारी, दिया निर्देश
खरसावां के मां आकर्षिणी शक्तिपीठ पर मां आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति द्वारा आज मां के परम पुजारी श्री जयशंकर सिंह सरदार की अध्यक्षता में थाना प्रभारी खरसावां की उपस्थिति में पूजा सह मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया । पूजा व मेला स्थल की पूर्ण सफाई , पानी की व्यवस्था व लाइट की व्यवस्था को सुधार किया गया। आज नगर पंचायत की टीम श्री उदय सिंह देव की पहल पर मेला स्थल आकर सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किये । पूजा एवं मेला स्थल की लाइट राजा सिंहदेव की पहल से मिस्त्री कार्तिक नायक एवं बलभद्र नायक द्वारा समस्या का समाधान किया गया।

मेला स्थल की भीड़ को ध्यान में रखकर जगन्नाथपुर निवासी संजय प्रधान की पहल से दो पानी टंकी की व्यवस्था श्री सीमेंट द्वारा लाकर व्यवस्था किया जाएगा। नायडू की पहल से मेला स्थान की उबड़-खाबड़ घास रहित स्थान को जेसीबी द्वारा समतल कर साफ किया गया। आज की बैठक में पूजा एवं मेला में आए दुकानदारों के लिए चंदा सहयोग राशि तय किया गया। चंदा रसीद लेकर ही निर्णयानुसार सहयोग राशि समिति को देने का निर्णय किया गया।

15 जनवरी को दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन के लिए सड़क के पूर्व में ही नाका गेट लगाकर रोकने का निर्णय लिया गया। वाहनों के लिए सड़क के किनारे वाहन पड़ाव लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि उक्त दिन की भारी भीड़ से बचने के लिए पड़ाव में ही वाहन रखकर पूजा व मेला में प्रवेश करने की अपील की गई है। उक्त दिन खरसावां – सीनी मोड़ के लिए आने जाने वाले लोगों को अन्य रूट से यात्रा करने की अपील की गई है।

थाना प्रभारी द्वारा पूजा व मेला संचालन के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना कर समस्त स्वयंसेवी को जोड़ने को लेकर विचार किया गया। भीड़ के दौरान पूजा स्थल , मेला स्थल, सड़क की दोनों गेट इत्यादि स्थानों पर नियुक्त दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे , ताकि कोई भी समस्या पर ग्रुप में डालकर तुरंत निष्पादन किया जाएगा । थाना प्रभारी ने दिनांक 13 जनवरी 2025 से ही पुलिस प्रशासन की और से एक अधिकारी के साथ पुलिस टीम पूजा और मेला स्थल पर प्रतिनिधित्व कर भेजने की बात कही। समिति द्वारा आम श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासित रूप से पूजा एवं मेला का आनंद लेने की अपील की गई ताकि कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

थाना प्रभारी के आदेशानुसार एक ही जगह से ही माइक संचालन करने की सुझाव का स्वागत किया गया। कल 13 जनवरी को बुरु माघे में विधायक, मंत्री दीपक बिरवा एवं अन्य सामाजिक व राजनैतिक गणमान्य अतिथि पहुंचने के कारण मंच में स्वागत करने का भी निर्णय लिया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से रामजी सिंहदेव, रमेश महतो ,डॉ जगदीश महतो, हेमसागर प्रधान, गोविंद सरदार ,मृत्युंजय सिंह देव, कार्तिक नायक, नंदलाल नायक, शैलेश महतो ,प्यारी महतो ,बलभद्र नायक ,शिव शंकर हेम्ब्रम ,मोहनलाल हेम्ब्रम, मंगल हेम्ब्रम ,प्रवीण सिंह देव, आशीष बनर्जी, मिहिर गांगुली, आकाश रावत, मनोज कुमार सोय, नारायण जोकों , तुराम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
