Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी फुटबॉल स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन

खूंटपानी प्रखंड में दिनांक 12 जनवरी 2025 कों पुरुनियाँ पंचायत के फुटबॉल स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर सामाजिक संस्था द्वारा किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा जी मौजूद हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित कर समाज, गाँव, पंचायत में सकारात्मक परिवर्तन लाना और एक बेहतर समाज का निर्माण करना हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत अथितियों के स्वागत गीत के साथ किया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के फोटो में माला व पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा जी द्वारा आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और युवाओं का स्वागत व अभिनंदन करने के बाद उन्होंने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके द्वारा स्वामी जी के आदर्शो और विचारों कों कैसे अपने जीवन में लाना हैं और कैसे युवा किसी देश के विकास का निर्माता होता हैं यह बताया। स्वामी विवेकानंद जी के कथन को आदर्श मानते हुए कहां उठो जागो अपना लक्ष्य जब तक प्राप्त न हो तब तक प्रयास करते रहो सफलता एक दिन जरूर आपके कदमों को जरूर चूमेगी।

आज बच्चों की स्थिति काफी दयनीय हैं। बच्चें स्कूल के बाहर हैं, तो कही पलायन हैं, और दिन प्रतिदिन बढ़ते नाशपन की समस्या के जकड़ में हैं। स्वामी विवेकानंद समाज सेवक के रूप में भी भारतवर्ष में प्रचलित थे। सभी युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के आदर्श को मानते हुए समाज को संवारने का प्रयास करें, समय है सभी युवाओं कों एकजुट होकर भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का। मौके पर उपस्थित एस्पायर संस्था के सभी सदस्य गण, केयड चलोम मुखिया मनीषा हाईबुरु,मुंडा कुजुरी पुरती, मुंडा सोमनाथ पुरती,रूपेश सरकार,लालसिंह गोप, रंजीत लेयांगी,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *