राजनगर : सड़क दुर्घटना में मृत युवक के आश्रित को 6 लाख मुआवजा और हर महीने 8 हजार रुपए गुजारा भत्ता के रूप में देने पर बनी सहमति
राजनगर : सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के आश्रित को 6 लाख मुआवजा और हर महीने 8 हजार रुपए गुजारा भत्ता के रूप में देने पर सहमति बनी।

बीते सोमवार को गंजिया बराज के संवेदक एजेंसी साउथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन के टैंकर की चंपेट में आकर सोसोमोली निवासी यादव महतो की मौत मामले में बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता में मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी को 6 लाख एक मुश्त और परिवार के भरण पोषण के लिए प्रतिमाह आठ हजार रुपये देने पर सहमति बनी। उसके अलावा इंश्योरेंस का पैसा दिलाने में सहयोग का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मालूम हो कि घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा कंपनी से मुआवजा की मांग की गई थी।

मुआवजा के रूप में कंपनी द्वारा 13 जनवरी को 50 हजार रुपए और 14 जनवरी को 1लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था। मगर परिजनों ने मानने से इनकार कर दिया था और शव का अंतिम संस्कार भी करने से इनकार कर दिया था उसके बाद बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधि जगदीश महतो और मृतक परिवार के साथ वार्ता हुई। ग्राम प्रधान शैलेंद्र महतो, मुखिया रासमणि हांसदा, जिला परिषद सदस्य शशि भूषण महतो, उप मुखिया प्रभांशु महतो,जेएलकेएम नेता प्रेम माडी, रोहित महतो, संजय महतो आदि उपस्थितथे।
