Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, एक महिला समेत 5 घायल

सरायकेला ।सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क पर गुरुवार के शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 24 वर्षीय भीम महतो की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। दोनों घटना बाइक राईडिंग से जुड़ी हुई है। मृतक भीम महतो सरायकेला थाना क्षेत्र के पटाहेंसल गांव के निवासी हैं ।वह एक कुशल टाइल्स मिस्त्री था। गुरुवार की शाम वह खरसावां के आकर्षणी मंदिर घर सरायकेला लौट रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक के साथ टक्कर हो गई और वह सड़क किनारे कंक्रीट की नहर मे गिर गया।

पहली घटना:- खरसावां मुख्य सड़क को आकर्षणी मंदिर से जोड़ने वाली सड़क पर 5:45 में है। इस घटना में बाइक सवार भीम महतो आकर्षिनी मंदिर से घर लौट रहा था, इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार त्रिलोचन राणा एवं रविकांत राणा ने उन्हें टक्कर मारी, हालांकि दोनों की बाइक एक ही दिशा आ रही थी फिर भी दोनों बाइक आपस में टकरा गए ।टक्कर में भीम महतो सड़क के दाएं और बने पक्की नहर में गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।जबकि अन्य बाइक पर सवार त्रिलोचन राणा एवं रविकांत राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां उनके उपचार चल रही है। दोनों चक्रधरपुर निवासी हैं।

दूसरी घटना:- शाम 6:00 बजे के आसपास बुरुडीह गांव के पास की है। जहां एक बाइक पर सवार मोटाई मुदया, उसकी पत्नी वलमा मुदया एवं 22 वर्षीय पुत्र जगमोहन मुदया सरायकेला से खरसावां अपना गांव संकोसाई लौट रहे थे ।इसी दौरान एक बकरी को बचाने के क्रम में सड़क पर गिर पड़े तीनों को गंभीर चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *