Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के आकर्षणी शक्ति पीठ पर आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर ने निःशुल्क शिविर लगाकर चना, गुड़ व पेयजल का किया वितरण

झारखंड के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात माता आकर्षणी के दरबार में हर साल की भांति इस साल भी आखान यात्रा के पावन सानिध्य में आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के तत्वाधान में 27 वां निःशुल्क चना, गुड़ व शुद्ध पेयजल वितरण शिविर का आयोजन कर श्रद्धालुओं को सेवन कराया गया।

समिति के देवीदत्त प्रधान ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से माता के दरबार में निःशुल्क शिविर लगाकर आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के सदस्य अहले सुबह ही माता की पूजा अर्चना करने के तत्पश्चात अपने शिविर में सुबह से लेकर शाम तक आ रहे भक्तों को निःशुल्क चना ,गुड और पेयजल वितरण कर सेवा करते हैं। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जन जन के नेता आदरणीय अर्जुन मुंडा जी भी शामिल हुए और उन्होंने भूरी भूरी सेवा कर्मियों की प्रशंसा करते हुए हौसला अफजाई किया।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,भाजपा नेता उदय सिंह देव, विजय महतो , डॉ जगदीश प्रसाद महतो,रामजी सिहंदेव,हेमसागर प्रधान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर सेवा कर्मियों को इस प्रकार का सेवा करने के लिए प्रशंसा किए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के जवाहरलाल प्रधान, नारायण प्रधान, राजेंद्र प्रधान, विष्णु प्रधान,देवीदत्त प्रधान ,वशिष्ठ प्रधान, मुकेश प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान, विवेकानंद प्रधान, उमाकांत प्रधान ,संजय प्रधान ,जसवंत प्रधान ,सत्य मंडल, अशोक मंडल, सत्यवान प्रधान,करन प्रधान ,दिपक प्रधान , कन्हैया प्रधान,भरत प्रधान समेत समिति के सैकड़ो की संख्या में सेवाकर्मी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुसम्पादित करने में अहम योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *