जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, अभियान का उद्देश्य – सड़क दुर्घटना में कमी लाना
सरायकेला खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर ने बताया कि सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है लोग सड़क सुरक्षा मानकों को नहीं अपना रहे हैं नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जिसे देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत लोगों से वाहन धीरे चलाने नशा का सेवन कर गाड़ी न चलाने सहित हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की गई। साइक्लिस्ट श्री संतोष मिश्रा ने बताया गया कि सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं का कम किया जा सकता है। अगर हम सड़क सुरक्षा के नियमों के सही से पालन करें और ट्रैफिक नियमों को पालन करें तो सड़क में दुर्घटना होने वाले और मृत्यु होने वाली संख्याओं की कम किया जा सकता है।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो, श्री दिलीप कुमार, रवि प्रसाद, कुंदन वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह एवं धृत कुमार आदि शामिल थे।
