सरायकेला : आदर्श युवा क्लब जगन्नाथपुर द्वारा महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर के आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के तत्वाधान में हर साल की भांति इस साल भी 30 जनवरी एवं 31 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जगन्नाथपुर के रांगाटाड मैदान पर दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की मांग रखी गई है । इसमें प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए +कप , द्वितीय पुरस्कार 10001 रुपये +कप तथा तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 4001 रुपये + कप दिया जाएगा।

इसके अलावा बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट सिक्सर, बेस्ट बल्लेबाज एवं पूरे खेल के दरमियान अनुशासन अपनाते हुए खेल का प्रदर्शन करने वाले अनुशासित खिलाड़ी तथा सभी मैच में मैन ऑफ द मैच और फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया गया है कि अपने स्पोर्ट्स किट यथा शूज पहन कर ही खेलेंगें। किसी भी प्रकार की चोट लगने पर कमेटी उसकी जिम्मेदारी नहीं होगी । यह खेल 8 – 8 ओवर की होगी, जिसमें दो ओवर की पावर प्ले रहेगी । इस खेल में एक ही गांव के खिलाड़ी खेल सकते हैं । सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं अन्य दो पहचान पत्र के साथ प्रतियोगिता पर उपस्थित होने की अपील की गई है ।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के बैनर तले होगी , जिसमें मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दशरथ गागराई होंगे। कमेटी के सचिव विजेन प्रधान ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरजोर तैयारी में जुट गए हैं।
