Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारुहातु पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। प्रखंड प्रमुख श्रीमती गुड्डी देवी ने सुरसी, पीड़ाडीह,डूमरडीह, सीसी कीड़ा,व ईचाडीह के 45 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड के सभी पंचायत में कंबल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही कहा कि ठंडे व शीतलहरी से कोई प्रभावित नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *