Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी, जानें कब मिलेगी राहत

रांची : झारखंड में बर्फबारी का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक प्रभाव राज्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण दिन में बादल छाने और गुलाबी धूप से हल्की राहत मिल रही है। हालांकि, सुबह और शाम के समय कनकनी, धुंध और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का असर देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 जनवरी से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। वहीं, फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड में राहत की उम्मीद है।

सरायकेला का जगन्नाथपुर सबसे ठंडा

राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान सरायकेला के जगन्नाथपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक है। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

कोहरे का विमान सेवाओं पर असर

कोहरे के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में विमान परिचालन में देरी हो रही है। शुक्रवार को आधा दर्जन उड़ानें देर से पहुंचीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे, जबकि बेंगलुरु-रांची फ्लाइट 2 घंटे से अधिक समय लेट रही। अन्य विमानों में भी देरी देखी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिकनिक के लिए बेहतर मौसम

हालांकि, दिनभर गुलाबी धूप रहने के कारण पिकनिक मनाने वालों के लिए यह समय बेहतर है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोग पिकनिक का आनंद उठा सकते हैं। दिन में हवाओं का असर भी सामान्य है, जिससे खिली धूप में पिकनिक का लुत्फ उठाना संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *