चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें नहीं मिली जगह…
चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम का ऐलान आज मुंबई में कर दिया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

टीम में रोहित शर्मा को कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। वहीं सिराज, सैमसन और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को इस बार टीम में जगह नहीं मिली।

19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित होगी, जिसमें भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं, दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा। पाकिस्तान से खेलने के बाद भारत 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल 8 मार्च को खेला जायेगा।
