खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक समेत कई लोगों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा (86) का शनिवार की देर शाम निधन हो गया. वह पिछले एक माह से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका निधन चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. उन्होंने बिहार बिधान सभा में 1972 से 1977 तक खरसावां विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. तीन दिन पहले ही उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बीते 20 दिनों से छोड़ चुके थे भोजन
गुलाब सिंह मुंडा के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि पूर्व विधायक वे पिछले 20 दिनों से भोजन तक छोड़ चुके थे. उन्हें भोजन के रूप में लिक्विड पेय दिया जा रहा था। शनिवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
सादगी भरा था गुलाब सिंह मुंडा का जीवन
खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा सादगी भरा के जीवन जीते जाते थे. उनकी छवि बेहद मददगार और मिलनसार वाली रही. उन्हें साइकिल पर चलना खूब पसंद था. पूर्व विधायक होते हुए भी अक्सर वे साइकिल घूमते दिख जाते थे।

रविवार को उनका पार्थिव शरीर कुचाई के तिलीपीदा गांव लाया गया। इसके बाद श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि देने के लिए कोई नेता व गणमान्य लोग शामिल हुए। गुलाब सिंह बानरा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, कुंवर सिंह बानरा, दुलाल स्वासी, आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
