Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में आईपीएल के तर्ज पर पहली बार खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ

खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में क्रिकेट संघ सरायकेला खरसावां के द्वारा आईपीएल के तर्ज पर पहली बार खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ किया गया। इस खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग का विधिवत उदघाटन खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं समाजसेवी पृथ्वीराज सिंह देव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फिता काटकर किया गया। इस क्रिकेट प्रीमियर लीग में रॉयल एंटरप्राइजेज, त्रिशूल टाइल्स, रियल टाइगर, गरुड़ इलेवन,बीकेआर कंस्ट्रक्शन, तथा आर आर इलेवन के बीच महा मुकाबला होगा। इस

मौके पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खेल को खेल की भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्र में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों को प्रोत्साहन की, ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों।

जबकि पृथ्वीराज सिंह देव ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक माना जाता है।क्रिकेटर की दुनिया चकाचौंध से भरी होती है इसीलिए करोड़ों युवा क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं। क्रिकेटर बनने के बाद एक आम युवा को देश-विदेश में पहचान के साथ ही अच्छे पैसे कमाने का मौका मिलता है। इस दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता आलोक दास, महेश महतो, प्रताप स्वासी, धनंजय चौधरी, शुभम दास और ढेर सारे क्रिकेटप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *