Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल के कल्पना स्टूडियो मालिक दिलीप गोराई की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के कल्पना स्टूडियो मालिक दिलीप गोराई की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि दिलीप गोराई की हत्या की साजिश उनके छोटे बेटे राकेश गोराई ने रची थी। राकेश ने 65,000 रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाने की साजिश रची। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि राकेश गोराई ने अपने रिश्ते के भांजे सुमित सोलंकी को 65,000 रुपये देकर अपने पिता की हत्या की योजना बनाई। सुमित ने अपने सहयोगी कैलाश कर्मकार के साथ मिलकर 13 जनवरी 2025 को चांडिल के कल्पना स्टूडियो में घुसकर दिलीप गोराई को गोली मार दी। घायल दिलीप गोराई को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।

कांड को अंजाम देने वाले तीन हुए गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राकेश गोराई (30 वर्ष), मृतक दिलीप गोराई का छोटा बेटा, सुमित सोलंकी (19 वर्ष), सुपारी किलर और कैलाश कर्मकार (19 वर्ष), सुमित के सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक काली रंग, नंबर जेएच 05 बीपी-5975 तथा घटना के दौरान अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किये गए है। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्तौल की बरामदगी और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी टीम शामिल पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी

इस मामले का खुलासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने किया। छापेमारी और जांच में कई थाना प्रभारियों ने सहयोग किया। इस छापेमारी टीम में चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, इंस्पेक्टर अजय कुमार, चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा, नीमडीह थाना प्रभारी, संतन कुमार तिवारी, चौका थाना प्रभारी बजरंग कुमार महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो, सब इंस्पेक्टर असलम अंसारी, सुमित तिर्की, अमित कुमार, सहुल कुमार भारती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *