Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के सांडेबुरु में आठमचिला सह टुसू मेला पर खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित,विजेता हुए पुरस्कृत

खरसावां : मकर संक्रांति के अवसर पर खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत सांडेबुरु गाँव में लगने वाली प्रसिद्ध आठमाचिला सह टुसु मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मेले में आस पास के दर्जनों गाँव के महिला पुरुष टुसू के साथ नाचते गाते मेले में पहुंचे। मेले में लगे स्टाॅल में खूब भीड़ देखा गया।

लोगों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। वहीं बच्चों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा लोगों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता की गई, जिसमें बच्चे से लेकर बुढ़े लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों के हाथो आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने मकर संक्रांति की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड की सभ्यता संस्कृति जुड़े मेला से हम सब में उत्साह उमंग और भाईचारे का संचार होता है। आम दिनों में हम सब अपने अपने कार्यों में व्यस्त रहते है,परंतु पर्व त्योहार आने पर हम सब एक जगह एकत्रित होकर सामूहिक रूप से त्योहार मानते है। इससे भाई चारा का संचार होता है। इस परंपरा को कायम रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है। मौके डाॅ जगदीश प्रसाद महातो,डाॅ सदानंद महतो, दिनेश कुमार महतो, सुबोध चंद्र महतो, अशोक महतो, प्रदीप कुमार महतो, नीरज महतो, विश्वजीत महतो, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

पुरस्कृत हुए खेलखुद प्रतियोगिता के विजेता

बच्चों का दौड़ में अमर हेम्ब्रम प्रथम, सोनू गोप द्वितीय, सुई धागा रेस में सुशीला सुन्डी प्रथम, लक्ष्मी सुन्डी द्वितीय, डांस में अरविंद सामड प्रथम, शुभम तियु द्वितीय, समान्य ज्ञान में पवन महतो हंडी फोड़ में खुशी महतो प्रथम, बाॅल रेस में मिनु राउत प्रथम,लक्ष्मी महतो द्वितीय, चियर रेस में पिंकी सोय प्रथम, दीपिका सोय द्वितीय, बैलून फोड़ में संजना महतो प्रथम, संगीता सोय द्वितीय , डांस में सरिता प्रमाणिक प्रथम, स्वेता महतो द्वितीय स्थान प्राप्त किए ।उन सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *