Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में टूसू मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरा टाटा मैजिक आइरिस वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक बच्चे की मौत, कई घायल

कुचाई प्रखंड के दरभंगा कीपलीग चौक पर टूसू मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरा टाटा मैजिक आइरिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

घटना सुबह 11:00 बजे की है। कुचाई थाना क्षेत्र के डांगों गांव से ग्रामीणों से भरा टाटा मैजिक आइरिस वाहन कुचाई दलभगा के रास्ते बारुहातू टुसू मेला जा रहा था। इसी क्रम में कीपलीग चौक पर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक वाहन खेत में जाकर पलट गया। इस हादसे से डांगों गांव निवासी धनीराम सोय के पांच वर्षोंय पुत्र हरिकिशन सोय की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों को मदद से सभी को बाहर निकल गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चो हरिकिशन सोय को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर कुचाई पुलिस घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। कुचाई के डांगों गांव में मातम छा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *