Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चन्द्रवती अपार्टमेंट से हुई लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह ईमामबाड़ा के पास चन्द्रवती अपार्टमेंट के एक फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर ली।

चोरों ने इस घर में रखे लगभग 15 लाख के गहने और 50 हजार नकदी की चोरी कर ली है। फिल्हाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।बताया जा रहा है कि चन्द्रवती अपार्टमेंट निवासी और राशन दुकानदार समीम खान और उनकी पत्नी घर में ताला बंद कर अपने दुकान गए हुए थे।

घर खाली होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के मेन गेट में लगे ताले को कटर से काटकर घर में घुस गए। इसके बाद दो अलमीरा के लॉकर को तोड़ कर उसमें रखे सारे गहने और पैसों पर हाथ साफ़ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *