Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इस रोज आसमां में दिखेगा अद्भुत सा नजारा…होने वाली है एक दुर्लभ खगोलीय घटना

आगामी 25 जनवरी को आसमां में अद्भुत सा नजारा देखने को मिल सकता है। उस रोज अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है।

इसमें आकाश में ग्रहों की एक अद्भुत परेड देखने को मिल सकती है। जिसमें चार ग्रह.. मंगल, शुक्र, बृहस्पति और शनि सूर्यास्त के तुरंत बाद नंगी आंखों से देखे जा सकते हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि ऐसे कई ग्रहों को देखने के अवसर हर साल नहीं मिलते हैं, जिससे यह खगोल दार्शिनकों के लिये एक जरूरी घटना बन जाती है।इस खगोलीय नजारे को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद देखा जा सकता है।

शुक्र और शनि दक्षिण-पश्चिम में दिखाई देंगे, वहीं बृहस्पति दक्षिण-पूर्वी आकाश में दिखाई देगा, जबकि मंगल ग्रह पूर्वी आकाश में नजर आयेगा। लगभग तीन घंटे बाद शुक्र और शनि पश्चिम में अस्त हो जायेंगे। इस खगोलीय घटना के बेहतरीन एक्सपीरिएंस के लिये शहर से दूर एक अंधेरी जगह ढूंढनी होगी और दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज की ओर देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *