Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए लोगों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से उपायुक्त अवगत हुए साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन का नियमानुसार यथाचित कार्रवाई के निर्देश दिए वही योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, तमोलिया, कपाली मुख्य मार्ग में नाला निर्माण, राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत के रामपुर में सरकारी तलाब जीणोद्धार, गम्हरिया प्रखंड के बाघ राय साईं में सरकारी तलाब का जीणोद्धार, आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर राशन कार्ड में सुधार करने, मांझी टोला आदित्यपुर में सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध करवाई, मांझी टोला आदित्यपुर में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन में अनियमितता बरतने समेत विभिन्न विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त आवेदनों में कोई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वहीं अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारीयों आवेदकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत की अग्रसरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *