सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खूंटपानी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खूंटपानी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री दशरथ गागराई जी शामिल हुए,एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के रोग को छिपाना नहीं चाहिए। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रत्येक प्रखंड में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच एवं दवाएं भी उपलब्ध है। पंचायत में स्वास्थ्य सहिया कार्यरत हैं। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास में जुटी है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में खानपान एवं दिनचर्या में भारी बदलाव आया है। इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए शुद्ध, सात्विक भोजन, तनावरहित जीवन एवं योग को अपनाएं। स्वास्थ्य मेला में मुख्य रूप से प्रखंड विकास अधिकारी,जिला संगठन सचिव कालिया जामुदा,जिला परिषद सदस्य यमुना तियु,विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव,दुर्गा चरण पाडेया,ज्योति बोदरा,शिवा देवगम,एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
