Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में स्व भगवत सिंह मुंडा की जयंती पर एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं विशाल रंगारंग टुसू मेला का आयोजन संपन्न

कुचाई प्रखंड अंतर्गत, स्व भगवत सिंह मुंडा की जयंती पर सोनाली टुसू मेला सध लुपुगबेडा ,रुगुडीह, के ओर से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं विशाल रंगारंग टुसू मेला का संपन्न हो गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सरायकेला खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर उद्घाटन किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन बना रहता है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें।

ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें। नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें। नशा इंसान को बर्बाद कर देता है। सोनाराम बोदरा ने टुसू मेला कार्यक्रम में कहा कि टुसू मेला भाईचारे का संदेश देता है सभी लोग साथ मिलकर इसे मनाते हैं। इस फुटबॉल खेल प्रतियोगिता एवं टुसू मेला में हजारों संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *