टाउन हॉल सराईकेला में चल रहे जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सराईकेला द्वारा कई मामलों में संज्ञान

आज दिनाँक 22 जनवरी 2025 को टाउन हॉल,सराईकेला में चल रहे जन शिकायत कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सराईकेला के सचिव तौसिफ मेराज शामिल रहे ।

सचिव महोदय के निर्देश पर इस कार्यक्रम में पारिवारिक मामलों एवं जमीन सम्बंधी कई मामलों को मेडिएशन सेंटर भेजा गया। जिसमें प्रशिक्षित मेडिटर्स को नियुक्त कर समस्या का समाधान किया जायगा। इस सम्बंध में सचिव डालसा तौसिफ मेराज ने कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्रों मोहन हांसदा,तारामणि बांदया, ज्योत्स्ना महतो,पम्पल बोदरा और सुभद्रा महतो को उक्त सम्बन्द्ध में कई दिशा निर्देश दिये गए कि सम्बन्धित आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा करेंगें।
