मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,192 लोगों ने किया रक्तदान

खरसावां प्रखंड के मां आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर पर बुधवार को मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 192 लोगों ने रक्तदान कर जीवनदान देने का संदेश दिया रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु के अध्यक्षा श्रीमती मीरा मुंडा, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, उप प्रमुख ज्यीत्सा मंडल, मुखिया सविता मुंडारी आदि ने फिता काटकर किया।

मौके पर श्रीमती मीरा मुंडा ने कहा कि मानवीय संवेदनी का एक प्रगतिकरण है रक्तदान खून के कणों में जीवन है। जिसमें शरीर से रक्त लिया जाता है रक्त किसी जाति धर्म मजहब को नहीं देखा, यह देखता है जीवन और जीवन के मूल्यों को उन्होंने कहा कि रक्तदान एक सहारनीय को कार्य है। जिसके लिए. मां आकर्षिणी विकास समिति बधाई के पात्र हैं। संस्था मानव हित में कार्य करते रहे। रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छ रहने के लिए रक्तदान करें। वही पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि मनुष्य के लिए सुरक्षा कब्ज हे लोग खून की कमी के कारण समय के पूर्व मृत्यु लोक पहुंच जाते हैं इसकी कमी से मनुष्य की जान भी जा सकती है। इस दौरान रक्तदान करने वालों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में सरायकेला खरसावां के विभिन्न शहर एवं गांव से पहुंचे 192 लोगों ने रक्तदान किया। संरक्षक अर्जुन मुंडा ,अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, कोषाध्यक्ष चांद चौहान , श्री सीमेंट के श्री संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां,अंचल अधिकारी खरसावां,थाना प्रभारी खरसावां, राजू चौधरी जिलाध्यक्ष वीएचपी, अशोक सारंगी,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, समाजसेवी मनोज चौधरी, चिलकु मुखिया, उप प्रमुख खरसावां, चिलकु ग्राम प्रधान, शिमला ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव, पूर्व जिला परिषद् सदस्य रानी हेंब्रम ,पूर्व मुखिया रामनाथ होनहागा, दीपक मांझी, श्रीमती सावित्री बानरा हेमंत मंडल, गजेन्द्र नाथ चौहान,कंचन चौहान,केशव प्रधान,लखन महतो ,लक्ष्मण गांगुली,सपन मंडल,नवकुमार मंडल, शैलेश महतो,रमेश महतो , रामजी सिंहदेव, गौरांगो मंडल, चित्रसेन मंडल, भूपेंद्र मंडल, अखिलेश महतो, मानस मंडल, खिरोद मंडल
