कुचाई के सीआरपीएफ कैंप में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पुनीसीर और गीमयाडीह सीआरपीएफ कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस जांच शिविर में और 48 सीआरपीएफ जवानों को मलेरिया जांच की गई, जिसमें सभी जवान मलेरिया नेगेटिव पाए गए। उक्त जानकारी देते हुए कुचाई चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि मलेरिया के सबसे खतरनाक रूप फाल्सीपेरम मलेरिया विशेष रूप से खतरनाक है।

क्यों कि संक्रमित लाल रक्त कोशिकाएं छोटी रक्त वाहिकाओं को बंद कर सकती है और अंग क्षति का कारण बन सकती है। वे आपके दिमाग किडनी, फेफड़ों और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से विद्याधर मुंडा आदि मौजूद थे।
