सुभाष बाबू थे आजादी के आजादी के असली नायक – सत्यनारायण, अशोका इंटरनेशनल स्कूल में याद किए गए नेताजी

खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि देकर किया गया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आरंभ किया गया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक नेताजी के चित्र पर रंग भरने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा 1 से 5 तक नेताजी पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता रखी गई। वही कक्षा 6 से 10 तक नेताजी के जीवन पर निबंध की प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आदि दूंगा का नारा बुलंद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने नेताजी द्वारा भारत के आजादी के संघर्ष में दिए गए बलिदान को याद कर उन्हें असली नायक बताया।

कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गुप्ता ने किया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं नेताजी के जीवन को आदर्श मानकर राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। इसके बाद कार्यक्रम में विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका कुमारी सौरभ दुबे कृष्ण चंद्र महतो तनुश्री विश्वकर्मा सेजल कुमारी नीलम बाउरी अबरार कुरैशी राशिद अफजल शबनम गोडसोरा रोशनी परवीन अंजलि अक्का शोभा कुमारी शांति रानी और प्रियरंजन सहित आदि उपस्थित रहे।
