आकर्षिणी गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की बैठक आयोजित
आज दिनांक 23/1/2025 को प्रखण्ड खरसावां के मां आकर्षिणी गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रेम महतो ने किया। बैठक में कमेटी विस्तार हेतु चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी केन्द्रीय समिति सचिव श्री सत्यनारायण महतो, सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम रतन महतो, ST मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश हांसदा उपस्थित हुए थे। बैठक में सर्वसम्मति से एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। संयोजक मंडली में भोला नाथ प्रधान, प्रेम महतो, कपिल महतो, सूरज महतो एवं गेंदा लाल प्रधान को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही आजसू पार्टी के प्रखण्ड समिति के गठन के लिए तिथि और स्थान तय की गई।आगामी दिनांक 9/2/2025 को दोपहर दो बजे खरसावां प्रखंड कार्यालय में रखी गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि हमारे झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झारखंड प्रदेश के बहु बेटियों को मैया सम्मान योजना के नाम से महीना में दो हजार पांच सौ रुपए देकर सलाह दे रहे है कि इन रुपयों से मुर्गा खरीद कर परिवार को आगे बढ़ाया जा सकता है और दूसरी तरफ दूसरे प्रदेश के बहु बेटियों को झारखंड में सरकारी नौकरी देकर महीना साठ से सत्तर हजार का सम्मान दे रहे हैं। है ना कमाल का झारखंड

सरकार बैठक को सम्बोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री सत्यनारायण महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार चुनावी वादे को भूल गई है केवल मईया सम्मान योजना का ही आलाप जग रही हैं बाकी वादे को हाशिए पर रख दी गई हैं झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश पलायन कर रहे हैं। बैठक में सत्यनारायण महतो रामरतन महतो दिनेश हांसदा दिनेश कुमार महतो अंगूर महतो भोला नाथ प्रधान कपिल कुमार महतो प्रेम कुमार महतो सूरज कुमार महतो गेंदालाल प्रधान शिवा प्रधान आदि उपस्थित रहे।
