Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के तिलीपदा में टीएफसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

कुचाई प्रखंड के अंतर्गत तिलीपदा फुटबॉल मैदान में टीएफसी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 संपन्न हो गई। इस फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लिटिल स्टार चुरगुई को 1-0 से पराजित कर बाबा एफसी कुलुगुटू चैंपियनशिप बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर उद्घाटन किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया।

इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन रहे बाबा एफसी कुलुगुटू को खस्सी व 2500 रुपया, उपविजेता लिटिल स्टार चुरगुई टीम को खस्सी व 1500 रुपया, तृतीय स्थान पर रहे रामजाने एफसी सरायकेला तथा चौथे स्थान पर रहे गोप ब्रदर्स की टीम को एक-एक भेड़ा एवं पांच गोलकीपर को भी सम्मानित किया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट स्कोरर को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि फुटबॉल खेल विश्व का लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें। ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना और देश का नाम भी रोशन करें। नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें। नशा इंसान को बर्बाद कर देती है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विषकठ प्रधान, वुधराम बानरा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *