Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक दशरथ गागराई ने नवनिर्मित वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का किया विधिवत उदघाटन

खरसावां चौक परिसर में नवनिर्मित वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का विधिवत उदघाटन रविवार को स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर किया।

सबसे पहले विधायक दशरथ गागराई को उपस्थित लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद शहीद निर्मल महतो को तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मालूम है कि उक्त भवन का निर्माण विधायक मद योजना से किया गया है।इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। निर्मल दा हमारी सोच को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उनके विचार मूल्य और साहस एवं आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंड और खास कर युवाओं को जिम्मेदारी है। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, भावेश मिश्रा, श्यामलाल महतो, पंकज महतो, बबलू महतो, धर्मेंद्र महतो, सुभाष चंद्र महतो महावीर महतो, पंडित महतो, रूद्र महतो, जगन्नाथ महतो, प्रशांत महतो, संजय महतो, रमेश महतो, शिवानंद महतो, सागर महतो, सदानंद महतो, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *