उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन, परेड की ली सलामी
सरायकेला में 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। इससे पूर्व एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने उपायुक्त की अगवानी की और परेड का निरीक्षण किया।

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में देश और झारखंड के महान स्वाधीनता सेनानियों को नमन करते हुए जिले वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के परिसर से उपायुक्त ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जिले में चललाए जा रहे योजनाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी रिपोर्ट पेश की उन्होंने बताया कि जिले में सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है ।

हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट जल्दी ही शुरू कर यहां के किसानों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। नक्सलवाद जिले से लगभग समाप्त हो चुका है शांति एवं निष्पक्ष लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव समाप्त कराए जाने को लेकर उन्होंने जिले एसपी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को ध्यान में रखकर जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
